Skip to Main Content
  • राज्‍य स्‍तर पर पुरस्‍कृत करने की श्रृंखला में मध्‍यप्रदेश के मूल निवासियों द्वारा किए गए वीरतापूर्ण, साहसपूर्ण, सामाजिक कार्यो का परिचय देने, शासकीय योजनाओं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने एवं शासकीय सेवकों द्वारा किए गए नवाचार हेतु निम्‍नानुसार पुरस्‍कार प्रारंभ किए गए हैं

हमारे बारे में

राज्‍य स्‍तर पर पुरस्‍कृत करने की श्रृंखला में मध्‍यप्रदेश के मूल निवासियों द्वारा किए गए वीरतापूर्ण, साहसपूर्ण, सामाजिक कार्यो का परिचय देने, शासकीय योजनाओं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने एवं शासकीय सेवकों द्वारा किए गए नवाचार हेतु निम्‍नानुसार पुरस्‍कार प्रारंभ किए गए हैं
१. मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार (शासकीय योजनाओं में उत्‍कृष्‍ट कार्य हेतु):
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवीन प्रयोगों के संस्थानीकरण, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य-निष्पादन के लिए प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के जिलों को इन पुरस्कारों से पुरूस्कृत किया जाएगा।
२. मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍टता पुरस्‍कार (नवाचार हेतु):
इस श्रेणी के अन्तर्गत शासकीय सेवकों (शासकीय सेवक से तात्पर्य है कि म.प्र. शासन के अंतर्गत आने वाले समस्त विभाग, विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ आने वाले निगम, मंडल, बोर्ड, संस्था आदि में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारी) को वैयक्तिक श्रेणी में 6 कार्यक्षेत्रों में पहल/नवाचार अनुप्रयोगों के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा.
  १. नागरिक सेवा प्रदाय , सुचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन   २. शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास   ३. स्वास्थ्य एवं पोषण   ४. अधोसरचना   ५. सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण   ६. रोजगार एवं आर्थिक विकास
३. मध्‍यप्रदेश गौरव सम्‍मान पुरस्‍कार :
राज्य सरकार मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को प्रत्येक वर्ष उल्लेखनीय वीरतापूर्ण, साहस एवं सामाजिक कार्यों का परिचय देने पर सम्मानित करने के उददेश्य से "मध्यप्रदेश गौरव सम्मान “प्रारंभ किया गया है, मध्यप्रदेश गौरव सम्मान प्रयुक्त श्रेणियों के अंतर्गत व्यक्ति द्वारा किए गए उत्कृष्ट/असाधारण कार्यों हेतु दिये जायेंगे।
  १. पर्यावरण एवं जल सरक्षरण   २. वीरतापूर्ण कार्य   ३. सामाजिक सुधार   ४. सामाजिक सौहार्द्र   ५. सामाजिक सौहार्द्र एवं सदभावना   ६. जनभागीदारी /सामुदायिक प्रबंधन   ७. शिक्षा एवं खेलकूद   ८. स्वास्थ्य एवं पोषण   ९. जनसेवा

पुरस्‍कार